सहारनपुर के शिवालिक जंगलों में वन गुर्जरों के साथ बिताएं रात, प्रकृति के बीच मिलेगा नाइट स्टे का अनोखा अनुभव
Saharanpur Shivalik Hills: सहारनपुर की शिवालिक पहाड़ियों और घने जंगलों में प्रकृति के बीच नाइट स्टे का अनोखा अनुभव लें. यहां मिट्टी के घरों में रहने वाले वन गुर्जर आज भी अपनी प्राचीन और सादगी भरी जीवनशैली को संजोए हुए हैं. राजाजी नेशनल पार्क के पास बसे ये लोग पर्यटकों के लिए ठहरने, खाने और जंगल भ्रमण की शानदार व्यवस्था करते हैं. प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शुद्ध वातावरण, बरसाती नदियों और जड़ी-बूटियों के पानी का अहसास पाने के लिए सहारनपुर का यह सफर बेहद खास है.