मिर्जापुर के विंध्य घाटों को चपेट में ले रहा गंगा का पानी, खतरे के निशान से बस इतना नीचे, देखिए कैसी स्थिति
Mirzapur News: मिर्ज़ापुर के विंध्याचल में गंगा घाटों को एक करने के लिए हरि की पैड़ी की तर्ज पर विंध्य की पैड़ी का निर्माण हो रहा है. अभी तक सिर्फ 60 प्रतिशत निर्माण काम पूरा हुआ है, जहां शेष निर्माण काम जारी था. हालांकि,अचानक से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद विंध्य की पैड़ी पूरी तरह से पानी में डूब गया है.