सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मलबे के नीचे मिला 250 साल पुराना इतिहास, कुएं में लगी लाखोरी ईंटों ने चौंकाया
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चले बुलडोजर के बाद जमीन के भीतर से इतिहास का एक नया अध्याय निकलकर सामने आया है. ध्वस्त की गई मस्जिद का मलबा हटने के बाद मिले करीब 250 साल पुराने कुएं ने प्रशासनिक और ऐतिहासिक हलकों में हलचल तेज कर दी है. मौके पर पहुंची पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम द्वारा लिए गए सैंपल्स और लाखोरी ईंटों की बनावट अब इस बात की ओर इशारा कर रही है कि यह स्थल मध्यकालीन राजवंशों की किसी बड़ी विरासत का हिस्सा हो सकता है.