बीच सड़क चार युवकों ने स्कूल वैन पर मारा पत्थर-चालक को धमकी, पांचवीं की छात्रा घायल
गोरखपुर में बीच सड़क चार युवकों ने स्कूल वैन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। इसमें पांचवीं की छात्रा घायल हो गई। गुलरिहा क्षेत्र में बाइक सवार चार युवकों ने चालक को भी धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।