शराब के नशे में डॉक्टर ने की प्रेग्नेंट महिला की सर्जरी, डिलीवरी के बाद मौत, 2 डॉक्टरों पर केस
Shahjahanpur Latest News: शाहजहांपुर में गर्भवती महिला की मौत के मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि निजी अस्पताल में शराब के नशे में पहुंचे डॉक्टर ने जूली की सर्जरी की. महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई. नवजात का अस्पताल में इलाज चल रहा है.