कोर कमेटी बैठक खत्म, डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश पर हमला- सत्ता में आने का ख्वाब छोड़ दें
BJP Core Committee Meeting: लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाहर निकले. केशव मौर्य ने कहा कि बीजेपी 2027 में फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.