लखनऊ, हमीरपुर, उन्नाव के बाद बस्ती में दिखा जेन-अल्फा का गुस्सा, विधायक को घेरा
जलभराव के कारण बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं अपने घरों को लौट रहे थे। इसी दौरान विधायक का काफिला गुजर रहा था। बच्चों ने विधायक को रोक लिया। विधायक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद ही छात्र-छात्राओं ने विधायक को जाने दिया।