जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, डिलीवरी बॉय झुलसा, चलती-फिरती जिंदगी में फोन बन गया खतरा
Aligarh Latest News: अलीगढ़ के अतरौली में मोबाइल फोन फटने से एक डिलीवरी बॉय झुलस गया. बताया जा रहा है कि फील्ड में काम करने के दौरान उसकी जेब में रखा मोटोरोला मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद फोन में आग लग गई और युवक के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली.