लखनऊ से बनेगा एक और लिंक एक्सप्रेसवे, एक साथ जुड़ेंगे 5 हाइवे, दिल्ली से पूर्वांचल और बुंदेलखंड-झांसी जाना होगा आसान
Lucknow To Purvanchal Expressway Link Project: लखनऊ में एक और एक्सप्रेसवे का ऐलान हो गया है. राज्य सरकार ने एक नए 6 लेन ग्रीनफील्ड ‘लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे’ का ऐलान किया है. करीब 4776 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 51 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. इससे दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार तक जाने वाले लोगों के दो घंटे का सफर घटकर मात्र 25 से 30 मिनट रह जाएगा.