जीडीपी में उछाल के बीच मुरादाबाद का पीतल उद्योग बेहाल, 80% गिरा कारोबार, कच्चे माल के दामों ने बढ़ाई मुश्किलें
Moradabad News: देश की आर्थिक तरक्की और जीडीपी में उछाल के आंकड़ों के बीच जमीनी हकीकत का एक दूसरा पहलू भी है. ‘पीतल नगरी’ के नाम से दुनिया भर में मशहूर मुरादाबाद के हैंडीक्राफ्ट और मेटल एक्सपोर्ट कारोबार पर बढ़ती महंगाई और कच्चे माल की कीमतों ने गहरा असर डाला है. एक तरफ जहां राष्ट्रीय स्तर पर विकास के दावे हैं, वहीं मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों का दर्द कुछ और ही बयां कर रहा है.