'राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं, ऐसा कोई डाक्यूमेंट नहीं दे पाए..' हाईकोर्ट ने उनके भारतीय होने को चुनौती देती अर्जी खारिज की
Rahul Gandhi News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि राहुल गांधी भारतीय नहीं बल्कि ब्रिटिश नागरिक हैं और इस आधार पर उनकी रायबरेली से सांसदी रद्द करने की मांग की थी. हालांकि, अदालत में वे अपने आरोपों के समर्थन में ब्रिटेन के आधिकारिक रिकॉर्ड या कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सके. पुख्ता सबूतों के अभाव में याचिकाकर्ता द्वारा अर्जी वापस लेने पर कोर्ट ने याचिका का पूरी तरह निपटारा कर दिया.