मथुरा में जन्माष्टमी पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, 3 से 5 सितंबर तक रूट डायवर्जन लागू, यहां देखें पूरी पार्किंग लिस्ट
Mathura Traffic Diversion: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए प्रशासन ने विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. 3 सितंबर सुबह 8 बजे से 5 सितंबर सुबह 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया जाएगा. वृंदावन के प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. यात्रा से पहले नए रूट और पार्किंग व्यवस्था की पूरी एडवाइजरी अवश्य पढ़ लें.