रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
<p style=”text-align: justify;”>रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक ओई गांव में बारिश के बाद ऐसा नजारा सामने आया जिसने ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन को भी हैरान कर दिया. गांव के एक प्राचीन टीले पर अचानक जमीन धंसने से नीचे विशाल सुरंगनुमा गुफा और प्राचीन ईंटों से बनी दीवारें दिखाई देने लगीं. इस रहस्यमयी घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
<p style=”text-align: justify;”>यह घटना ओई गांव निवासी गुरुदेई पत्नी स्वर्गीय रामदेव के खेत की है. लगातार हुई बारिश के बाद खेत की मिट्टी अचानक धंस गई. ऊपर से देखने पर केवल करीब एक मीटर का गड्ढा नजर आता है, लेकिन अंदर झांकने पर कई मीटर गहरी और लगभग 10 मीटर चौड़ी सुरंग जैसी संरचना दिखाई देती है. इस दृश्य ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
<h3 style=”text-align: justify;”>प्राचीन ईंटों की दीवारों ने बढ़ाया रहस्य
<p style=”text-align: justify;”>ग्रामीणों का दावा है कि सुरंग के भीतर पुरानी ईंटों से बनी मजबूत दीवारें साफ दिखाई दे रही हैं. ओई गांव पहले से ही अपने ऐतिहासिक टीले के लिए जाना जाता है. ऐसे में जमीन धंसने के बाद सामने आई यह संरचना किसी प्राचीन इमारत, सुरंग या ऐतिहासिक धरोहर का हिस्सा हो सकती है. हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>मौके पर पहुंचे एसडीएम
<p style=”text-align: justify;”>घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम महाराजगंज चंद्र प्रकाश गौतम, स्थानीय लेखपाल और अन्य राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरंग की स्थिति का जायजा लिया. एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है और आवश्यक होने पर विशेषज्ञों तथा पुरातत्व विभाग की मदद से जांच कराई जाएगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>ग्रामीणों में उत्सुकता, सुरक्षा की भी चिंता
<p style=”text-align: justify;”>रहस्यमयी सुरंग की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं. हालांकि प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और गड्ढे के पास न जाने की अपील की है, क्योंकि जमीन और धंसने का खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद इस प्राचीन टीले से जुड़े इतिहास के कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठ सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>’नकल माफिया मिट्टी में…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान