यूपी में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान; हेल्पलाइन जारी कर जनता से मांगे बदहाल स्कूलों के वीडियो
आप सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू कर यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने 8382928009 हेल्पलाइन जारी कर बदहाल स्कूल, टूटी सड़क, जलभराव और खराब मिड-डे मील के वीडियो भेजने की अपील की। 55 स्कूलों की बदहाली के वीडियो दिखाए।