चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की वकीलों ने फिर की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
अयोध्या के वकीलों ने एक बार फिर चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इसके पहले वकीलों ने फैसला लिया था इस मामले में आरोपियों की ओर से कोई भी अधिवक्ता मुकदमा नहीं लड़ेगा।