यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. कई जिलों आधी के रात से हल्की-हल्की बौढारें पड़ रही हैं. पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर एक्टिल होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है। इस अवधि में लखनऊ, रामपुर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में आधी रात से बारिश हो रही है. जिससे मौसम ठंडा हो गया है.

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग

मौसम विभाग ने 35 जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, लखीमपुर खीरी, गोंडा, फतेहपुर, बांदा, कानपुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली में शनिवार (18 जुलाई) को गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग की तरफ से यूपी में शनिवार (18 जुलाई) से बारिश का दौर शुरू हो चुका है. यह 21 जुलाई तक बना रहने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी आज प्रयागराज, गाजियाबाद, वाराणसी, रामपुर समेत ज्यादातर जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. सुबह 6 बजे से ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. फिलहाल तापमान 29 डिग्री के करीब बना हुआ है. इस समय 85 प्रतिशत उमस दिखाई दे रही है. फिलहाल बारिश के 10 प्रतिशत आसार दिख रहे हैं.

वहीं दोपहर 3 बजे के ब जबरदस्त बारिश होने की उम्मीद है. 3 बजे यूपी के कई जिलों में 65 प्रतिशत बारिश के आसार हैं. 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं मौसम में 69 प्रतिशत की नमी देखने को मिल सकती है. राज्य में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा.

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप ‘आत्महत्या के लिए उकसाना’ नहीं