Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती

By
July 18, 2026 3 Min Read
0

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है. गाजियाबाद में मेरठ और सहारनपुर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा.

उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की दुकानों को बंद रखने, डीजे की आवाज और कांवड़ की ऊंचाई तय मानकों के अनुरूप रखने, स्वच्छता, यातायात और श्रद्धालुओं की सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

ड्रोन से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें. पूरे यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए. प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए. उन्होंने मेरठ और सहारनपुर के मंडलायुक्तों को नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

डीजे की आवाज को लेकर होगी सख्ती

उन्होंने निर्देश दिए कि डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो और कांवड़ की ऊंचाई भी तय सीमा के अनुरूप रहे, जिससे आवागमन में बाधा न आए. इसके लिए डीजे संचालकों, कांवड़ निर्माताओं और कांवड़ संघों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा.

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को यात्रा मार्गों को समय रहते गड्ढामुक्त करने तथा झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पूरे मार्ग पर स्वच्छता बनी रहे और कहीं भी कूड़ा न दिखाई दे. कांवड़ शिविरों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई तथा ताजा और सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की सभी दुकानें बंद रहें तथा इसकी लगातार निगरानी की जाए. परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन का संचालन न करे. वहीं विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों की विशेष निगरानी रखने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए. साथ ही सूचना विभाग के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा. बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Next

यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme