यूपी चुनाव में उतरेंगे PM मोदी से 'हार की हैट्रिक' बनाने वाले कांग्रेसी योद्धा, मुंह खोलते ही सपा को दी टेंशन
Ajay Rai to contest from Pindra seat: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीन लोकसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वह अपने गृह क्षेत्र पिंडरा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. अजय राय पिंडरा से 1996 से 2009 तक लगातार जीतते रहे, लेकिन 2017 और 2022 में बीजेपी के डॉ. अवधेश सिंह से हार गए. बीजेपी छोड़ने पर उन्होंने पार्टी में कार्यकर्ताओं की घटती भूमिका और कॉरपोरेट संस्कृति को वजह बताया. सीट शेयरिंग पर उन्होंने सपा के सामने झुकने से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के भरोसे है. 2027 में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे का फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा.