झांसी का मुरली मनोहर मंदिर, जहां कृष्ण के एक ओर राधा तो दूसरी तरफ विराजमान हैं रुक्मणी, जानिए 246 साल पुराना इतिहास
झांसी के बड़ा बाजार में स्थित मुरली मनोहर मंदिर अपनी अनोखी प्रतिमाओं के कारण खास पहचान रखता है. यहां भगवान कृष्ण के एक ओर राधा रानी और दूसरी ओर पटरानी रुक्मणी विराजमान हैं. करीब 246 साल पुराने इस मंदिर का निर्माण रानी लक्ष्मीबाई की सास सक्कूबाई ने कराया था. मंदिर का इतिहास राजपरिवार और रानी लक्ष्मीबाई से भी जुड़ा हुआ है.