यूपी चुनाव: अखिलेश यादव से दूर हटेंगे पसमांदा मुसलमान? बीजेपी ने चल दिया 'TB दांव'
बीजेपी ने अपनी नई केंद्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से आने वाले दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को अहम जिम्मेदारी दी है. इसे 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम, खासकर पसमांदा वोटरों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति माना जा रहा है. तारिक मंसूर AMU के पूर्व VC, MLC और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वे पसमांदा समुदाय से आते हैं और शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं. वहीं बासित अली युवा संगठनकर्ता हैं, जो यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष रह चुके हैं. पार्टी मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने और सपा के प्रभाव को कमजोर करने पर जोर दे रही है.