नागपंचमी पर दोस्तों संग घूमने निकला 10वीं का छात्र, सड़क पर भरे पानी में लगा नहाने, गहरे गड्ढे में डूबकर मौत
Lucknow News: नागपंचमी के मौके पर 15 साल का आदर्श अपने दोस्तों के साथ रकीबाबाद में गया था. इसी दौरान सभी नहाने के लिए बारिश के पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे. पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण आदर्श उसमें चला गया और देखते ही देखते डूब गया.