यूपी के इस तेजी से बढ़ते शहर में घर चाहने वालों के लिए गुड न्यूज, अब इन इलाकों में भी पास होंगे नक्शे
तीन नगर पंचायतों समेत 233 नए राजस्व गांवों में भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण से नक्शा पास होने की राह खुल गई है। ये जीडीए के विस्तारित क्षेत्र हैं। इनका मास्टर प्लान तो नहीं बना है, नक्शे पास करने की स्वीकृति के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को प्राधिकरण बोर्ड ने अपना लिया है।