यूपी के इस जिले में सैकड़ोंं ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होंगे, सामने आई धांधली; 2 अधिकारी सस्पेंड
ड्राइविंग लाइसेंसों को बनाने की प्रक्रिया में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आई है। यूपी के बस्ती में इस पर बड़ा ऐक्शन भी हो गया है। दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों को हटाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। फर्म को भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है।