इमरान प्रतापगढ़ी ने चली चाल और चारों खाने चित्त AIMIM का यूपी प्लान, ओवैसी को बड़ा झटका देंगे असीम वकार
Asim Waqar AIMIM News: उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को बड़ा झटका लगने की खबर है और यह झटका कोई और नहीं, बल्कि उनके खासमखास असीम वकार देने वाले हैं. वकार करीब एक दशक से AIMIM के साथ हैं और यूपी की राजनीति में पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम में इमरान प्रतापगढ़ी का भी रोल सामने आ रहा है.