यूपी की लेडी दारोगा का कारनामा; यूट्यूब-इंस्टा पर अश्लील वीडियो बनाए, रकम भी वसूली, अब सस्पेंड
मेरठ में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद महिला दरोगा अनु को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि वह ‘एनी’ नाम से यूट्यूब-इंस्टाग्राम अकाउंट चलाकर अश्लील वीडियो और वीडियो कॉल करती थी। मामले की जांच सीओ सौम्या सिंह को सौंपी गई है और साइबर सेल वीडियो की सत्यता जांच रही है।