Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

National

यूपी इलेक्शन : पूर्वांचल की हॉट सीट बनी बदलापुर, पूर्व विधायक के पदयात्रा की चर्चा जोरों पर

By Reporter 1
September 4, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता रहे ओम प्रकाश बाबा दुबे की ‘जन गण विश्वास पदयात्रा’ क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश में चर्चा का विषय बनती जा रही है।

4 अगस्त 2026 से शुरू हुई यह यात्रा अब तक करीब 30 से अधिक गांवों तक पहुंच चुकी है। पदयात्रा की खास बात यह है कि इसका फोकस बड़े आयोजनों के बजाय गांवों के भीतर सीधे जनसंपर्क पर रखा गया है।

यात्रा के दौरान बाबा दुबे गांवों की अलग-अलग बस्तियों और घरों तक पहुंचकर लोगों से बातचीत कर रहे हैं। स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर लोगों से प्रत्यक्ष संवाद किया जा रहा है। अब तक करीब 350 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी हो चुकी है और लगभग 20 हजार लोगों से सीधा संवाद हुआ है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और यथासंभव त्वरित समाधान पर कार्य किया जा रहा है।

बाबा दुबे का राजनीतिक सफर भी बदलापुर की राजनीति में उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बनाता है। वह 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। इसके अलावा वह अब तक कुल सात चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें एक लोकसभा चुनाव भी शामिल है। लंबे चुनावी अनुभव के कारण जौनपुर की राजनीति में उन्हें उन नेताओं में गिना जाता है, जिनका एक व्यक्तिगत समर्थक आधार है।

चुनाव भले अगले वर्ष है, लेकिन अलग-अलग राजनीतिक दावेदारों की सक्रियता ने बदलापुर को पूर्वांचल की चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल कर दिया है। ऐसे में बाबा दुबे की लगातार चल रही पदयात्रा को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर नहीं, बल्कि चुनाव से काफी पहले शुरू किए गए व्यापक जनसंपर्क अभियान के रूप में भी देखा जा रहा है।

Author

Reporter 1

Follow Me
Other Articles
Previous

UP CM के गजब किस्से: कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर जब योगी ने कहा था- ‘कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं, वरना मथुरा में बहुत कुछ हो गया होता…’

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी इलेक्शन : पूर्वांचल की हॉट सीट बनी बदलापुर, पूर्व विधायक के पदयात्रा की चर्चा जोरों पर
  • UP CM के गजब किस्से: कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर जब योगी ने कहा था- ‘कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं, वरना मथुरा में बहुत कुछ हो गया होता…’
  • मुरादाबाद जिला जेल का भार होगा कम, सिरसखेड़ा में ₹386 करोड़ से बनेगी नई जेल, ₹135 करोड़ की किस्त मंजूर
  • मथुरा में आज भी मौजूद है कंस का जेल, जहां 11 साल तक बहन-बहनोई को रखा कैद, 7 बच्चों की ली जान!
  • जन्म से पहले भगवान श्रीकृष्ण को खीरे में क्यों रखा जाता है? जन्माष्टमी से जुड़ी रोचक परंपरा, देखें तस्वीरें

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026

Categories

  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme