मोमोज लवर हैं तो आगरा में यहां मिलेगा क्रीमी पनीर-कॉर्न के तंदूरी मोमोज, जिसका टेस्ट भूल नहीं पाएंगे आप
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में तंदूरी अफगानी पनीर-कॉर्न मोमोज युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं. पनीर और कॉर्न की क्रीमी फिलिंग में क्रीम और बटर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके बाद मोमोज को तंदूर में सेंका जाता है. इससे इसमें हल्की क्रिस्पी परत और खास तंदूरी खुशबू आती है. लाल चटनी, हरी चटनी और क्रीमी मयोनीज के साथ परोसी जाने वाली इस डिश की कीमत 190 रुपये है.