काम और विकास के आधार पर जनता वोट करेगी.. सावन में मछली भोज को लेकर अयोध्या में घमासान, स्थानीय लोगों की बंटी राय
अयोध्या में सावन के दौरान हुए मछली भोज को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और उसके सहयोगी दल इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. वहीं स्थानीय लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे निजी आयोजन बताते हुए चुनावी मुद्दा बनाने के खिलाफ हैं.