'मेरी बहन को मारता है…' इमरान मसूद के परिवार में घमासान, सपा में शामिल दमाद पर बरसा कांग्रेसी भतीजा
Imran Masood Family War: सहारनपुर के राजनीतिक घराने ‘मसूद परिवार’ की रार पारिवारिक विवाद बन गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद परिवार में भारी घमासान मच गया है. इमरान मसूद के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने फेसबुक लाइव कर अपने बहनोई शायान मसूद और उनके पिता पर बहन के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं शायान ने इसे राजनीतिक द्वेष बताया है. इस हाई-प्रोफाइल विवाद पर समाजवादी पार्टी और भाजपा के प्रवक्ताओं की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.