'मेडल लाओ, सरकारी नौकरी पाओ' CM योगी का बड़ा ऐलान- 1 महीने में 500 पदकवीरों को मिलेगी पक्की जॉब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल और खिलाड़ियों के लिए दिल खुश करने वाली घोषणा की है. उन्होंने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ऐलान किया कि अगले एक महीने के भीतर 500 और पदक विजेता खिलाड़ियों को यूपी पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में सीधी नियुक्ति दी जाएगी. इसके साथ ही सरकार प्रदेश के पारंपरिक अखाड़ों का पंजीकरण कराकर उनके जीर्णोद्धार, मैटिंग और कोच की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहायता देगी. ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि भी दी जा रही है.