किसी और से बात करने लगी प्रेमिका तो खौल उठा प्रेमी का खून, चेहरा कुचलकर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
यूपी के अलीगढ़ में कुछदिन पहले हुई असम की महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने ही महिला की हत्या कर दी थी। पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि वह किसी और से बात करने लगी थी, इसी से नाराज होकर उसने प्रेमिका को मार डाला था।