Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

'मित्र आप ऐसा मत किया करिए…', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

By
July 7, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर अखिलेश यादव पर कुर्मी समाज को गुमराह करने और पुरानी खबर को नए तरीके से वायरल कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राजनीति में झूठ फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

’एक गलती को छुपाने के लिए दूसरी गलती'

अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने लिखा, "गुड मॉर्निंग अखिलेश यादव जी! आपको क्या हो गया है अखिलेश जी. एक गलती को छुपाने के लिए दूसरी गलती. ना ना, ये मत किया कीजिए मित्र आप. अरे हमने आपसे कहा कि आपने डॉ. सोनेलाल जी को याद नहीं किया तो आप दबाव में आकर उन्हें सम्मान देने का दिखावा करने लगे. हमारे कुर्मी भाईयों से आप झूठ बोलें, ये अच्छा लगता है क्या? कुर्मी भाईयों से बोला गया आपका झूठ क्या था, आइये सबको बताते हैं."

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, ‘राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात…'

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती को लेकर लगाया आरोप

राजभर ने आगे लिखा, "सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती का मुद्दा आपके मित्र ओम प्रकाश ने उठा दिया. जब उठाया तब आप सोए थे. नींद खुली तो देखकर चौंक गए, बेचैन हो गए. सोचा अब क्या करूं. कुर्मी भाई तो पहले से ही हमें वोट नहीं देते थे, अगर देने की सोची भी होगी तो अब तो बिल्कुल ही नहीं देंगे."

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर जवाब नहीं दे पाने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से पुराने स्क्रीनशॉट वायरल कराए गए.

व्हाट्सएप ग्रुप में स्क्रीनशॉट वायरल कराने का दावा

ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा, "अब ओम प्रकाश राजभर की सच्ची बात को काट नहीं सके आपने व्हाटसअप ग्रुप्स में श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल जी की जयंती से जुड़ी खबर का स्क्रीन शॉट वायरल करवाने लगे. अलग-अलग व्हाटसअप ग्रुप्स में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि भइया जी ने कहा है कि इस स्क्रीन शॉट को जमकर वायरल करवाना है. विशेषकर कुर्मी समाज से जुड़े ग्रुप्स में. चालाकी से स्क्रीन शॉट से तारीख को हटा दिया गया, जिससे लगे राजा बाबू ने श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल जी की जयंती मनाई थी."

’मेरे कुर्मी भाइयों को ठगी नहीं करने दूंगा'

राजभर ने आगे लिखा, "मत कीजिए अखिलेश जी ऐसा. मत कीजिए. आप मित्र हैं, इसलिए सुझाव दे रहा हूं. आखिर क्या मिल जाता है आपको झूठ प्रसारित करने से? अरे मान लीजिए कि यादव और मियां भाई के अलावा आप किसी को नायक नहीं मानते तो इसमें क्या हर्ज है? सच थोड़ी ना बदल जाता है. आपको क्या लगता है मेरे कुर्मी भाई मूर्ख हैं?"

यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी…

ओम प्रकाश राजभर ने लिखा, "2 जुलाई 2023 की जिस खबर की असली तारीख छुपाकर और उसे 2026 की बताकर, उसका स्क्रीन शॉट व्हाटसअप ग्रुप्स में प्रसारित करवा रहे हैं, उसका मैं लिंक कमेंट बॉक्स में डाल रहा हूं. पढ़ लीजिएगा. ओमप्रकाश अपने कुर्मी भाईयों के साथ आपको ठगी नहीं करने देगा. राजनीति का ये जमाना ट्विटर, ऐसी, पीसी और व्हाटसअप का अब नहीं रहा. लेकिन आपके सारे पाप का पर्दाफाश यहीं पर करूंगा."

ओम प्रकाश राजभर के इस पोस्ट के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. राजभर ने सीधे तौर पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर कुर्मी समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाया है.

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो…

Next

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme