'मां ने दूध पिलाया हो, वो तो…', सपा MLA शाहिद मंजूर ने किसे किया चैलेंज फिर तुरंत ही बैकफुट पर आए
Kithore Vidhan sabha: मेरठ के किठौर से सपा विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने नकली दूध और भू-माफियाओं को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो उन्हें चुनाव हराकर दिखाएं. उन्होंने अपने बयान को किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज बताया. मंजूर ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और मिलावटखोरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौ साल बाद भी नकली दूध, पनीर, तेल और मावे पर रोक नहीं लग पाई. उन्होंने 2027 में सपा की जीत का दावा करते हुए PDA फॉर्मूले का जिक्र किया. चंद्रशेखर आजाद पर कहा कि गठबंधन का फैसला सपा नेतृत्व करेगा.