कौन है मोहम्मद जफर? मेरठ में पढ़ा रहा था मसूद अजहर की किताब, भनक लगते ही उठा ले गई यूपी एटीएस
Maulana Arrested in Meerut: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. मेरठ से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है. मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला जफर मेरठ के एक मदरसे में पढ़ाई करने के दौरान आतंकी मौलाना मसूद अजहर की विचारधारा के संपर्क में आया था. वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण शेयर करता था. अपनी वीडियो के जरिए युवाओं को जिहाद के लिए उकसाता था. इसके अलावा वह मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर बाइनेंस (क्रिप्टो) के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को फंडिंग कर रहा था.