पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री को बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल
बुलंदशहर जिले की डिबाई विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री के साथ मारपीट की। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेत्री को बाल पकड़कर घसीटा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पूर्व विधायक ने वीडियो एक साल पुराना बताया है।