‘भारत माता की जय’ से गूंजा जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति से भरा माहौल देखने को मिला. 13 अगस्त को आयोजित समारोह में बच्चों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.