भाई को राखी बांधने की थी तैयारी, अचानक धंस गई मिट्टी; 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से किशोरी की मौत
कानपुर में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रही किशोरी घर के आंगन में बने बंद पड़े बोरवेल में गिर गई। करीब 20 फीट गहरे बोरवेल में फंसी किशोरी को बचाने के लिए घंटों कोशिश की गई लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।