गोरखपुर को 130 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, कल्याण मंडपम का करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ कल को गोरखपुर को 130.73 करोड़ की 170 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें बशारतपुर में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कल्याण मंडपम भी है। जिसका निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से हुआ है।