बेटी को सिर-सीने में गोली मारी, फिर सूटकेस में ठूंसा और एक्सप्रेसवे पर फेंका दिया… अब आया फैसला
Ayushi Murder Case: आयुषी हत्याकांड मामले में मथुरा की एक अदालत ने फैसला सुनाया है. प्रेम विवाह करने पर 21 साल की बेटी आयुषी की गोली मारकर हत्या करने और शव को ट्रॉली बैग में पैक कर यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंकने वाले माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले नितेश यादव और उसकी पत्नी ब्रजबाला को इस वारदात के चार साल बाद अदालत ने दोषी करार दिया है. इस मामले में मृतका के पति समेत 11 गवाहों की गवाही अहम साबित हुई.