'बिहारी' कहकर चिढ़ाता तो मार डाला; शव जलाकर भूसे में छिपाया, डेयरीकर्मी हत्याकांड में खुलासा
अमरोहा के नौगावां सादात में पशुशाला कर्मचारी प्रदीप की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर सहकर्मी नितेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गाली-गलौज और ‘बिहारी’ कहकर चिढ़ाने से नाराज नितेश ने तेजधार हथियार से हमला किया। शव छिपाकर आग लगाने की कोशिश की गई।