Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
By
July 20, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तराखंड की सियासत में बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का मामला दिन प्रतिदिन गरमाता जा रहा है. मामले पर दो गिरफ्तारियां होने के बाद राज्य सरकार पर हमला और तेज कर दिया गया है. सोमवार (20 जुलाई) को बुलाई गई प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर तीखे सवाल उठाने का काम किया है.
<p style=”text-align: justify;”>गोदियाल ने कहा जो तथ्य अब तक इस पूरे प्रकरण में आए हैं, उनके आधार पर BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. गणेश गोदियाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने गंभीर विषय के बावजूद अब तक BKTC अध्यक्ष को पद से क्यों नहीं हटाया गया?
<h3 style=”text-align: justify;”>सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद चार सदस्ययी कमिटी में जांच शुरू
<p style=”text-align: justify;”>बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी का मामला सबसे पहले 3 जुलाई को भैरव सेना के संस्थापक संदीप खत्री ने उठाया था. सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति हरकत में आई और अपनी आंतरिक चार सदस्ययी कमिटी बनाकर मामले की जांच शुरू की. मंदिर के सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के बाद गड़बड़ी के संकेत मिलने पर BKTC के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद 8 जुलाई को प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पासवान की तहरीर के आधार पर बद्रीनाथ थाने में FIR दर्ज की गई थी. 
<p style=”text-align: justify;”>FIR दर्ज होते ही मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल कथित तौर पर लापता हो गए और गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रमोद नौटियाल द्वारा कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया. हालांकि पुलिस और SIT की टीमों ने नौटियाल के अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को 12 जुलाई को देहरादून से गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/delhi-ncr/lucknow-dimple-yadav-detained-delhi-lucknow-samajwadi-party-protest-hazratganj-sp-workers-clash-with-police-ann-3162922″>दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
<h3 style=”text-align: justify;”>मामले पर BKTC के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के बीच जुबानी जंग
<p style=”text-align: justify;”>मामले पर दूसरी गिरफ्तारी 17 जुलाई को राजेंद्र चौहान के रूप में हुई, जब आरोपी को करीब 4 घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया. चौहान पर आरोप है कि उन्होंने भी नौटियाल की तरह चढ़ावे की रकम में हेराफेरी की है और उसके पास से जांच के दौरान विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है. फिलहाल SIT लगातार इस मामले की जांच कर रही है. वहीं कई और कर्मचारी भी संदिग्ध गतिविधियों के चलते जांच के दायरे में हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह मामला केवल बीजेपी कांग्रेस के बीच बयानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस मामले पर BKTC के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है. दोनों ही एक दूसरे के कार्यकाल के ऊपर उंगली उठाते हुए नजर आ रहे हैं. अब देखना यह होगा कि यह मामला क्या मोड़ लेता है?
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
Next
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा…', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme