प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उलटा लटकाकर पीटा, 12 घंटे तक खंभे से बांधकर रखा, वीडियो वायरल
सहारनपुर में एक युवक को गर्लफ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया । युवती के घरवालों ने उसे पकड़कर रस्सी से उलटा लटकाकर पीटा। आरोप है कि युवक को 12 घंटे तक खंभे से बांधकर रखा गया। इस घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।