कानपुर: काकादेव कारोबारी हत्याकांड में 50 से अधिक मुकदमों वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल
काकादेव के ओम चौराहे पर कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी संजय ढाबा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रोकने पर संजय ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।