प्रयागराज : 48 मिनट की बारिश, तीन घंटे लगे पानी निकलने में, रामबाग, टैगोर टाउन की स्थित बेहद खराब
शहर में दो दिनों से हो रही बारिश से रामबाग, जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, एलनगंज, बैरहना, बंगाली टोला, बांगड़ धर्मशाला के बगल गली और लिडिल रोड पर पानी भर गया। 12 से अधिक मोहल्लों में एक से डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया।