इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए… राहुल गांधी से मीटिंग में भिड़ गए BJP के मंत्री, वीडियो हो गया वायरल, लगाया आरोप
Rahul Gandhi Disha Meeting: कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जिले में होने वाली दिशा की बैठक में हिस्सा लिया. मीटिंग में एक योजना के बजट को लेकर राहुल गांधी और बीजेपी के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो खुद मंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है.