पॉश सोसाइटी, करोड़ों के फ्लैट और विकास के दावे हवा… हकीकत में गड्ढों से भरी सड़कें, गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन का हाल बेहाल
Rajnagar Extension Road Condition Ghaziabad: गाजियाबाद का राजनगर एक्सटेंशन दूर से देखकर किसी पॉश इलाके से कम नहीं लगता. करोड़ों रुपये के फ्लैट, बड़ी-बड़ी सोसाइटी और हजारों परिवार, लेकिन इन चमकती इमारतों से बाहर निकलते ही लोगों की परेशानी शुरू हो जाती है. गहरे गड्ढे, बारिश में जलभराव और खराब कनेक्टिविटी ने यहां रहने वाले लोगों को परेशान कर रखा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घर खरीदते समय उन्हें बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी की उम्मीद थी, लेकिन सालों बाद भी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति नहीं बदली.