चीनी का दाम 70 रुपये प्रति किलो पहुंचा, फिर भी किसान क्यों घटा रहे गन्ने की खेती? सहारनपुर में हुआ बड़ा खुलासा
Saharanpur News: गन्ना बेल्ट के नाम से फेमस सहारनपुर जहां पर लाखों हेक्टेयर में गन्ने की पैदावार किसान करते हैं, उनसे बातचीत की. इसमें किसानों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. किसानों ने कहा है कि लगातार बढ़ रहे चीनी के दम से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. जो किसान लंबे समय से अपनी ज्यादातर जमीनों में गन्ने की पैदावार करते थे, वह अब धीरे-धीरे उस गन्ने की पैदावार को कम कर रहे हैं.