पैचवर्क के बाद गंगा Expy फिर धंसा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पुलिया का प्रोटेक्शन वर्क भी बैठा
अब गंगा एक्सप्रेसवे के धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और तारकोल उखड़ने से शुरू हुआ सिलसिला पुल के जोड़ में दरार और क्रैश बैरियर टूटने से होते हुए अब प्रोटेक्शन वर्क तक जा पहुंचा है। चिरैया नाले के ऊपर बनी पुलिया के प्रोटेक्शन वर्क का एक हिस्सा धंस गया।