ओसामा और बगदादी का खात्मा करने वाली जांबाज नस्ल अब यूपी पुलिस में, बाराबंकी और बरेली डॉग स्क्वाड में शामिल हुए 'टकर' और 'बेन'
यूपी पुलिस के डॉग स्क्वाड को और अधिक हाईटेक और मजबूत बनाने के लिए बाराबंकी और बरेली में बेल्जियन शेफर्ड (मैलिनोइस) नस्ल के खोजी कुत्ते ‘टकर’ और ‘बेन’ शामिल किए गए हैं. यह वही जांबाज नस्ल है जिसने ओसामा बिन लादेन और बगदादी के खात्मे में अहम भूमिका निभाई थी. बीएसएफ के ग्वालियर सेंटर से ट्रेंड ये स्निफर डॉग्स अपनी तेज सूंघने की क्षमता और फुर्ती से ब्लाइंड मर्डर, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों को सुलझाने में पुलिस की मदद करेंगे.