पूर्व IAS दिव्या मित्तल राहुल गांधी से कब मिलीं, कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा में कितना दम?
Former IAS Divya Mittal News: 2013 बैच की पूर्वांचल में चर्चित रहीं पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया. IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ीं दिव्या ने इस्तीफे की वजह नहीं बताई, लेकिन अपने भावुक संदेश में मिर्जापुर के लहूरिया दह गांव में पानी पहुंचाने की याद साझा की. उनके कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों से श्रेय और उद्घाटन को लेकर मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं. इस्तीफे के बाद बीजेपी ने उन पर राजनीतिक आरोप लगाए, जबकि कांग्रेस और सपा ने समर्थन किया. अब उनके कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं.